फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six-year-old Yashasvi entered in India Book of Records

Farrukhabad News: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई छह वर्षीय यशस्वी

Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old Yashasvi entered in India Book of Records
फर्रुखाबाद। होनहार बिरवान के होत चीकने पात। अर्थात विलक्षण और प्रतिभाशाली व्यक्ति बचपन से ही अपनी प्रतिभा के लक्षण दिखाने लगता है। ऐसा ही कुछ छह वर्षीय यशस्वी ने कर दिखाया। एक मिनट में कथक के 99 स्पिन पूरे कर अपनी विलक्षण कला का प्रदर्शन किया। इसके लिए उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। उसकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने यशस्वी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विकास खंड मोहम्मदाबाद के गांव उखरा की रहने वाली यशस्वी दीक्षित पिता योगेश दीक्षित के साथ वर्तमान में आवास विकास कालोनी में रह रही है। यशस्वी की माता आरती दीक्षित ने बताया कि तीन वर्ष की आयु से ही उसने शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। देश के बड़े मंचों पर प्रस्तुति देकर उसने सभी का मन मोहा। कथक गुरु अंजली चौहान के अथक मार्गदर्शन से उसने हैदराबाद, हरिद्वार, गोवा सहित कई राज्यों में अपने नृत्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिले का गौरव बढ़ाया। अब यशस्वी के नाम अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उसने कथक में असाधारण प्रदर्शन कर एक मिनट में 99 स्पिन (चक्कर) लगाकर नृत्य पूरा किया।
विज्ञापन

यशस्वी की इस उपलब्धि पर सांसद मुकेश राजपूत, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी भी यशस्वी को सम्मानित कर चुकी हैं। अब जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने यशस्वी की इस कामयाबी पर उसे मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यशस्वी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहती हैं कि उनके समर्थन और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed