फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six more Corona positive including couple in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में दंपती सहित छह और मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 12 May 2020 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Six more Corona positive including couple in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कोरोना पॉजिटिव दंपति को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में दंपति समेत छह और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से 8 मई तक अछूते रहे जनपद में 9 मई से अब तक आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में भाजपा नेता के भाई व उसकी पत्नी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। खास बात तो यह है कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमितों ने सीधे निजी वाहनों से जनपद में प्रवेश किया और खुद ही जांच कराने गए। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मरीजों के आवास का 400 मीटर एरिया हॉटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया।
शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 27 वर्षीय युवक 7 मई को टेंपो से तीन अन्य साथियों के साथ आया था। युवक ने शहर के मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर में जांच कराई। 9 मई को जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

इसके बाद उसके नौ परिजन व टेंपो से साथ आए कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी दो युवक व एक युवक की पत्नी को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में लाए गए थे। 10 मई को राजेपुर सरायमेंदा निवासी तीनों लोगों का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं टेंपो से मुंबई से आया शेखपुर निवासी युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला। इसके अलावा भाजपा के भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के करीबी मोहल्ला चिलपुरा बजरिया निवासी पार्टी पदाधिकारी का भाई मुंबई में रहकर हेयर क्लिपिंग का काम करता है।
वह 10 मई को कार से पत्नी व चार वर्षीय बेटे के साथ घर पहुंचा। उसी दिन तीनों ने मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मे नमूना दिया था। जांच रिपोर्ट में दंपति कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मरीजों के आवास वाले 400 मीटर एरिया को सील कर हॉटस्पाट बना दिया गया।

संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को इलाज के लिए जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed