{"_id":"5fd35aeb8ebc3e3fbe0ec121","slug":"six-found-corona-infected-including-legislator-s-son-farrukhabad-news-knp599185155","type":"story","status":"publish","title_hn":"धियक के पुत्र सहित जिले में छह लोग और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धियक के पुत्र सहित जिले में छह लोग और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें भाजपा विधायक का पुत्र भी शामिल है। जिले में अब संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 4447 पहुंच गया हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। जांच रिपोर्ट में जेएनवी रोड फतेहगढ़ निवासी भाजपा विधायक के पुत्र (38), एक वृद्धा व किशोर के अलावा नारायणपुर निवासी किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है।
कायमगंज के गांव सुभानपुर निवासी महिला व हमीरखेड़ा निवासी अधेड़ भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में अब तक 4447 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4272 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 77 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी जिले में 98 केस एक्टिव हैं।