फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir, CMO is not taking action on quackery

Farrukhabad News: साहब, झोलाछाप पर सीएमओ नहीं कर रहे कार्रवाई

Wed, 22 Feb 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sir, CMO is not taking action on quackery
फर्रुखाबाद। गलत ऑपरेशन से युवक का जीवन बर्बाद करने के मामले में झोलाछाप के खिलाफ सीएमओ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। युवक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी ओमवीर मंगलवार को पत्नी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की कि चार माह पूर्व कादरीगेट स्थित एक निजी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद संक्रमण फैल गया। 20 हजार रुपये जमा कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। बाद में पता चला कि नर्सिंगहोम झोलाछाप चला रहा है। इस पर उन्होंने दूसरे डॉक्टर से इलाज कराया। इसमें जान तो बच गई, लेकिन संक्रमण से जीवन बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर सीएमओ ने एसीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए। सुनवाई न होने पर दोबारा शिकायत की तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया। ओमवीर ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा है।

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम जांच के बाद नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ तहरीर दे चुके हैं। कार्रवाई के संबंध में जानकारी करने के बाद अस्पताल सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed