{"_id":"6112af368ebc3e7ca9374b0d","slug":"silencer-removed-from-eight-bullet-motorcycle-farrukhabad-news-knp64547445","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 दो पहिया वाहनों का चालान, आठ से हटवाए साइलेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 दो पहिया वाहनों का चालान, आठ से हटवाए साइलेंसर
विज्ञापन
वाहन चेक करते पीटीओ व टीएसआई।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बुलेट मोटरसाइकिल से साइलेंसर हटवाए
फर्रुखाबाद। कानपुर से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ पीटीओ व यातायात प्रभारी ने मंगलवार को अभियान चलाकर दो पहिया वाहनों की जांच की। इसमें 62 वाहनों के चालान किए गए और आठ बुलेट मोटरसाइकिल से मानक विहीन साइलेंसर हटवाकर जुर्माना वसूला गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर के वैज्ञानिक पवन मिश्रा टीम के साथ पीटीओ वीके आनंद से मिले। यातायात प्रभारी रजनेश कुमार भी सूचना मिलने पर सिपाहियों के साथ पहुंचे। इसके बाद सेंट्रल जेल चौराहे पर दो घंटे पर्यावरण व प्रपत्र की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान 62 दो पहिया वाहनों का प्रदूषण व कागजात पूरे न होने, हेलमेट न पहनने में चालान किया।
इस दौरान आठ बुलेट मोटर साइकिल रोकी गईं। इनमें कंपनी का साइलेंसर हटाकर दूसरा साइलेंसर लगाया गया था। वैज्ञानिक पवन ने मशीन से प्रदूषण की जांच की और सभी बुलेट मोटर साइकिल से साइलेंसर हटवाकर उनसे जुर्माना वसूल किया। जांच के दौरान कई वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकल गए।