{"_id":"698b8a32bf0190e3f202ebce","slug":"silence-in-mohaddinpur-as-150-children-fall-ill-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-137236-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 150 बच्चों के बीमार होने से मोहद्दीनपुर में सन्नाटा, आशंका में डूबे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 150 बच्चों के बीमार होने से मोहद्दीनपुर में सन्नाटा, आशंका में डूबे रहे लोग
Wed, 11 Feb 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16 गांव मोहद्दीनपुर में एक साथ 150 से अधिक बच्चे बीमार होने के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद
मोहम्मदाबाद। मोहद्दीनपुर के स्कूल में 150 बच्चों के बीमार होने से परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल चले गए। इससे गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। बहुत से लोग बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे। बच्चों के बीमार होने के बाद विद्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही। शाम तक गांव के लोग आशंका में डूबे रहे।
जवाहर लाल प्रेमा देवी जूनियर हाईस्कूल मोहद्दीनपुर गांव की आबादी से करीब 300 मीटर दूरी पर है। दोपहर को गांव में जैसे ही खबर फैली कि स्कूल में पढ़ने गए गांव के सभी बच्चे बीमार हो गए हैं तो लोग भय, चिंता व अन्य आशंकाओं में घिर गए। अभिभावकों के अलावा भी गांव के ज्यादातर लोग स्कूल पहुंच गए और वहां से कुछ बच्चों के साथ ही एंबुलेंस से और कुछ अन्य साधनों से अपने गांव के नौनिहालों का हाल जानने के लिए अस्पताल चले गए। जिनके पास बाइक या अन्य साधन नहीं था, वह अपने बीमार बच्चों के साथ ही जगह न होने पर भी एंबुलेंस से जाने की जिद कर रहे थे। इसके बाद शाम तक गांव की गलियां सन्नाटे में डूबी रहीं। गांव में कोई नजर नहीं आ रहा था। गांव के बुजुर्ग रामदास एक गली में मिले। पूछने पर बड़ी मुश्किल से वह बोल पाए, ईश्वर करे सभी बच्चे जल्दी ही ठीक हो जाएं। पूरा गांव परेशान है। ग्राम पंचायत मुख्यालय के गांव रठौरा में भी लोग परेशान रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बच्चों जाना हाल
फर्रुखाबाद। पेट में कीड़े मारने की दवा खाने से स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर जानकारी की। सीएमएस व इमरजेंसी प्रभारी से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की। बच्चों और उनके परिजन से घटनाक्रम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों को सही ढंग से उपचार करने के निर्देश दिए।