{"_id":"def76d5f3ae5024cf40a843c2a2d3a4e","slug":"silence-for-the-souls-of-the-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सियाचिन में हिम स्खलन के चलते शहीद हुए 19 मद्रास रेजीमेंट के लांस नायक हनुमनथप्पा को पूर्व सैनिक ों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कैप्टन उदयरात ने कहा कि उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहा देश मौत की खबर पर स्तब्ध है। गीतापुरम स्थित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, बुद्धीलाल दुबे, हरिशंकर गिरि, अशोक कुमार दुबे, शशांक मिश्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर देश के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को सलाम किया। हिजामं जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा ने कहा कि शहीद हुए जवानों से रिक्त हुए स्थान को भरा नहीं जा सकता है। इस मौके पर किशन शर्मा, राहुल भाटिया, सुमित सक्सेना, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन