फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Show strength in panchayat elections if you want to win in 2022

अच्छे दिन तो अडानी व अंबानी के आए: केशव देव मार्य

Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Show strength in panchayat elections if you want to win in 2022
जहानगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में बैठक को संबोधित करते महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव। - फोटो : FARRUKHABAD
2022 में जीतना है तो पंचायत चुनाव में ताकत दिखाएं
विज्ञापन

कमालगंज। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनानी है तो एकजुट होकर पंचायत चुनाव में ताकत दिखाएं। महानदल अपनी सरकार तो नहीं बना सकता है लेकिन सपा की सरकार बनाने में मदद कर सकत है। दोनों दलों के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए जुट जाएं। यह बात जहानगंज में हुए सपा व महानदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कही।
जहानगंज में थाने के पास एक शीतगृह में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा करके केंद्र में सरकार बनाई थी लेकिन अच्छे दिन तो केवल अडानी व अंबानी के आए हैं। जनता सौ रुपये लीटर पेट्रोल खरीदने को मजबूर है, क्या यही अच्छे दिन हैं। केंद्र की सरकार किसान विरोधी है। ऐसी ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना होगा।
विज्ञापन

सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्वाधीनता के बाद किसानों का इतना अपमान और उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। भोजपुर के पूर्व सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नया गठबंधन प्रदेश का भविष्य तय करेगा। सपा के जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी महान दल के जुझारूपन से हम प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रोजगार न मिलने से युवा हताश है। महानदल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, सर्वेश शाक्य, मंदीप यादव, सर्वेश आंबेडकर, बिल्लू श्रीवास्तव, मो. नफीश, शादाब आदि भी मौजूद रहे। संचालन जयप्रकाश मौर्य ने किया।
थानाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
रोड शो करते हुए केशव देव मौर्य जहानगंज चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करने लगे। इससे छिबरामऊ मार्ग पर जाम लग गया। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने सड़क पर हटने की बात कही। इस पर कार्यकर्ताओं और थानाध्यक्ष में नोकझोंक हो गई।

कार्यक्रम स्थल से चौराहे जा रहे कार्यकर्ताओं को थाने के पास रोकने पर भी विवाद हुआ। मौर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए हमारा वीडियो बना रही थी। 18 तारीख के लिए रैली की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed