फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shot the woman and shot himself

महिला को गोली मारकर रिश्ते के जेठ ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shot the woman and shot himself
कृपांति का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
महिला को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर में रिश्ते के जेठ ने गांव निवासी महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। भाग रहे शातिर को जब ग्रामीणों ने घेरा तो उसने नहर पटरी के पास कनपटी पर गोली मारकर खुद भी जान दे दी। घटना के समय घर में मौजूद महिला के 8 वर्षीय बेटे व भाई ने जेठ पर साजिशन हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला से संबंधों में हत्या की वजह तलाश रही है।
गांव सोतेपुर निवासी कृपांति देवी (40) रविवार को छोटे बेटे आकाश (8) के साथ घर में थी। 12 वर्षीय पुत्र अंशुल अपनी ननिहाल गांव उलियापुर गया था। महिला के पति रजनेश की 6 माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। रजनेश की बुआ के पुत्र जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नावर निवासी भंवरपाल(45) का घर में आना जाना था। रविवार सुबह भंवर पाल आया था। दोपहर के समय भंवरपाल ने कृपांति से हाथापाई की तो वह जीने की ओर भागी।
विज्ञापन

तभी उसने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े। भंवरपाल घर बाहर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने घेर लिया। वह नहर के उस पार पटरी पर चढ़ने लगा तो वहां भी ग्रामीणों ने घेरा। इस पर उसने तमंचा दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया, लेकिन बात न बनने पर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय कृपांति की सास सोनवती अपनी मां की तेरहवीं में कंपिल क्षेत्र के गांव अजीजपुर गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने पुलिस को बताया कि ताऊ भंवरपाल सुबह आए थे और ताऊ महराज सिंह यादव से मिले थे। उन्होंने साथ-साथ शराब भी पी। महराज सिंह अपनी दूसरी पत्नी को हमारे घर में रखना चाहते थे। इसका मां विरोध करती थी। उन्हीं के कहने पर उन्होंने मां को गोली मार दी। मायके वाले भी यही आरोप लगा रहे थे। पुलिस को घर में भंवरपाल का बैग मिला। उसमें एक जोड़ी कपड़े व शक्तिवर्धक एक गोली मिली। इससे पुलिस मामले को कुछ और मान रही है।

मौके से पुलिस को तमंचा व खोखा मिला है। सूचना पर एसपी ने पहुंच कर आकाश से पूछताछ की। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि भंवरपाल व कृपांति में कोई विवाद हुआ। इसी बीच उसने उसे गोली मार दी। बाद में उसने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। मृतका के भाई उलियापुर निवासी प्रमोद यादव ने भंवरपाल व महराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed