फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shops on the road, jammed with customers' vehicles on the road

सड़क पर दुकानें, रोड पर ग्राहकों के वाहनों से जाम...

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shops on the road, jammed with customers' vehicles on the road
शहर के ग्राटगंज में सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के ज्यादातर मुख्यमार्गों पर करीब करीब रोज जाम लगता है। इसकी मुख्य वजह नो-एंट्री में चौपहिया वाहनों के प्रवेश, फुटपाथों पर दुकानें और सड़क पर वाहन खड़े करना है। व्यापारियों ने मंगलवार को व्यापार उद्योग बंधु की बैठक में ये समस्या भी उठाई थी। डीएम ने पार्किंग स्थल ढूंढने और सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है लेकिन पहले बुधवार को आदेश पर कहीं अमल नहीं दिखा।
विज्ञापन

किराना थोक बाजार लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज में सबसे ज्यादा जाम लगता है। यहां फुटपाथ पर दुकानों के आगे चार-चार फीट तक दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इन दुकानदारों पर आने वाले फुटकर दुकानदार चौपहिया वाहन लेकर माल लेेने आते हैं। अतिक्रमण और वाहनों के प्रवेश से दिन भर में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम में फुंकता सैकड़ों लीटर पेट्रोल व डीजल
बाजार में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक पांच-छह बार लगता है। इसमें कारें, ट्रैक्टर-ट्रालियां, टेंपो, टैक्सी, बाइकें आदि फंसी रहती हैं। जाम के वक्त वाहन बंद नहीं होते। लिहाजा प्रदूषण के साथ पेट्रोल और डीजल की बर्बादी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में औपचारिकता
यहां तैनात रहे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमार्गों का चिह्नीकरण करवा दिया था। इसमें लालगेट से चौक होते हुए बीबीगंज तक सभी स्थानों पर दो से ढाई मीटर के करीब दुकानों के अंदर लाल चिह्न लगाए गए थे। जब अतिक्रमण हटना शुरू हुआ, तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लिहाजा अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ नालियों और फुटपाथ तक ही सीमित होकर रह गया। अब फिर फुटपाथ पर स्थिति बदतर हो गई है।
जाम के लिए प्रशासन जिम्मेदार
फेडरेशन ऑफ आल इंडकिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने माना कि फुटपाथ पर दुकानों की वजह से जाम लगता है। मगर यह प्रशासन की लापरवाही है। वह समय-समय पर जुर्माना वसूले, तो दुकानदार खुद अंदर दुकानें लगाएंगे।

उप्र व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बाबी ने कहा कि पहले ही तय हो चुका है कि कोई फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगाएगा। जो लगा रहे हैं, वह गलत है। प्रशासन खुद लापरवाह है। उसे जुर्माना वसूलना चाहिए। व्यापारियों का नुकसान जाम की वजह से ही हो रहा है।

शहर के मन्नीगंज में सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद

शहर के मन्नीगंज में सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर के लिंजीगंज में सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद

शहर के लिंजीगंज में सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed