फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shopkeeper who went to bathe in Ganga with friends died due to drowning

Farrukhabad News: दोस्तों संग गंगा नहाने गए दुकानदार की डूबने से मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper who went to bathe in Ganga with friends died due to drowning
फर्रुखाबाद। दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए एक दुकानदार की डूबने से मौत हो गई। आधा घंटे बाद गोताखोरों ने शव निकालने में सफलता हासिल की। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लिंजीगंज कछियाना निवासी श्याम (28) दिल्ली में दुकान लगाता है। 15 दिन पहले वह अपने घर आया था। रविवार दोपहर में दोस्त शिवम, राहुल, सुमित व अन्ना के साथ पांचाल घाट गंगा स्नान करने चला गया। श्याम जब पीपा के पुल के पास नहा रहा था, तो गहरे पानी में चला गया। जब डूबने लगा, तो दोस्तों ने चीख-पुकार मचाई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने आधा घंटे बाद उसे बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। श्याम को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

श्याम के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाइयों में बड़ा भूरा, और छोटा अरविंद और जुड़वां राम है। शादीशुदा बहनें अनीता व अकुआ भी अस्पताल पहुंच गईं। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। बहनों ने बताया कि श्याम की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed