फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shop tents on fire , people put jam

टेंट की दुकान में आग लगी, लोगों ने लगाया जाम

Sun, 10 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 10 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shop tents on fire , people put jam
बंच केबिल से निकली चिंगारी से टेंट की दुकान में आग लग गई। इससे टेंट की
विज्ञापन
कुर्सियां जल गईं।  हादसे में मोहल्ले के बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यह बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया। आंधी के बाद पोल टूटने से मोहल्ले में बंच केबिल बेहद नीचे लटक रही है। इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है।

फतेहगढ़ जिला जेल चौराहा के पास पठान टेंट हाउस है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे टेंट हाउस के पास से निकली बंच केबिल से निकली चिंगारी दुकान के बाहर रखी कुर्सियों पर गिरी। इससे कुर्सियां जलने लगीं। यहां से निकल रहे बच्चे आग की चपेट में आने से बच गए। आसपास के लोगों ने पानी डाल आग पर काबू पाया। आग की जानकारी से ग्रानगंज मोहल्ले के लोग भड़क

गए। मोहल्ले के जब्बर, कन्हैयालाल, प्रमोद कुमार, रानू, सोनू, इदरीश, रेहाना बेगम, नीलू, शहनाबाज, सोनी, इदरीश, बबिता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इन्होंने  बिजली विभाग के खिलाफ फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यह नारेबाजी करने लगे। जाम से सड़क के दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर प्रभारी कोतवाल अनूप तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि 27 अप्रैल को आई अंाधी

में बिजली का पोल गिर कर पेड़ के सहारे टिक गया था। इससे बंच केबिल काफी नीचे आ गई। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी विभाग से कोई सही करने नहीं आया। इन तारों से जान का खतरा बना रहता है। सुबह बंच केबिल से निकली चिंगारी से कई बच्चे बच गए। बिजली अधिकारियों के आने तक जाम नहीं खोला जाएगा। प्रभारी कोतवाल अनूप तिवारी ने इन्हें समस्या केे समाधान का भरोसा दिया। इन्हाेेंने जेई को फोन कर घटना से अवगत कराया।  इसके बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed