{"_id":"5ee64ba88ebc3e42db6afd8c","slug":"shobha-yatra-took-place-before-idol-installation-farrukhabad-news-knp5655184150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली शोभा यात्रा
कायमगंज। कोतवाली के बाहर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को नगर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बड़ी देवी मंदिर व शिवाला मंदिर होती हुई कोतवाली गेट पर स्थित मंदिर में पहुंची।
कोतवाली के बाहर 2015 में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी यतेंद्र यादव ने मंदिर बनाने की शुरूआत की थी। तब से वह अधूरा पड़ा था। लॉकडाउन के दौरान इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने जन सहयोग से मंदिर में निर्माण कार्य शुरू कराया। अब यहां मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया है।
यह रामधुनी सोमवार को समाप्त होगी। मंदिर का निर्माण कराने वाले इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने दो हनुमान जी की दो मूर्तियां स्थापित करने को मंगाई हैं। मूर्ति स्थापना से पूर्व कोतवाली गेट से शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
यह यात्रा जटवारा रोड से चिलौली स्थित बड़ी देवी मंदिर व शिवाला मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में इंस्पेक्टर की पत्नी अर्चना राय, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अमर गुप्ता मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।