{"_id":"68bfeecba581e664b8878f224315a2f0","slug":"shikha-and-kriti-topped-in-essay-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में कृति और शिखा ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में कृति और शिखा ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्या मंदिर महाविद्यालय की छात्रा कृति मिश्रा ने द्वितीय व शिखा द्विवेदी ने तृतीय स्थान पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, विद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बीकाम तृतीय वर्ष ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विद्या मंदिर महा विद्यालय की छात्रा प्रिया गुप्ता, शिखा द्विवेदी, कृति मिश्रा, एकता तिवारी ने फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के दौरान राजकीय इंटर कालेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें कृति ने द्वितीय व शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय मेें चल रहे खेलकूद सप्ताह के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीकाम तृतीय और द्वितीय वर्ष की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
टास जीत कर पहले खेलते हुए तृतीय वर्ष की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 148 रन बनाए। इसके जवाब में द्वितीय वर्ष की टीम 9 ओवरों में मात्र 45 के स्कोर पर ही सिमट गई। निकुंज गुप्ता को मैन आफ द मैच चुना गया। इस दौरान कुलदीप आर्य, डा. श्याम मिश्रा, मनोज वर्मा, डा. रश्मि गंगवार, विनायक तिवारी, अमित सिंह, पवन बाथम, सुखदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन