फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shamsabad CHC in-charge trapped in building demolition

Farrukhabad News: भवन ध्वस्तीकरण में शमसाबाद सीएचसी प्रभारी फंसे

Wed, 31 Jan 2024 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shamsabad CHC in-charge trapped in building demolition
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में बिना आदेश भवन ध्वस्तीकरण में सीएचसी प्रभारी फंस गए हैं। सीएमओ को वह जवाब नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम सहित चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उनका वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन



सीएचसी परिसर में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराने के लिए बिना आदेश सरकारी भवन ध्वस्त करा दिया गया। इस मामले में अमर उजाला ने सोमवार व मंगलवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इस पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने एसीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर के साथ मंगलवार को खुद ही सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल से पूछा कि भवन ध्वस्तीकरण का किसने आदेश दिया था। इस पर वह जवाब नहीं दे सके। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसमें एलटी राजन कुमार 21 जनवरी से लगातार गायब मिले। एलटी देवेश कुमार के मौजूद न होने पर अनुपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीपीएम साधना सिंह व स्टाफ नर्स अनीता देवी तीन दिनों से गैरहाजिर थीं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि भवन ध्वस्तीकरण के मामले में सीएचसी प्रभारी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। फिलहाल उन्होंने एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा, डॉ.मलिक आलमगीर व अवर अभियंता विजय सक्सेना की जांच कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।



----------------
पीएचसी फैजबाग में मिली गंदगी
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने पीएचसी शमसाबाद का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी भवन में सीडीपीओ कार्यालय बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने भवन का निरीक्षण किया तो वहां खाली कक्षों में कबाड़ भरा मिला है। कमेटी से कबाड़ का निस्तारण कराने के बाद भवन दिया जाएगा।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed