{"_id":"6ab96a8a18d49ee1bb0ac0ac","slug":"several-houses-collapsed-due-to-the-rain-and-many-were-flooded-with-water-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-149207-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश से कई मकान गिरे, कई में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश से कई मकान गिरे, कई में भरा पानी
विज्ञापन
कायमगंज। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नोनियमगंज में तालाब उफनाने से कई घरों में पानी भर गया। संतोष, न्याज और अनिल कुमार के मकान गिर गए। मलबे में घरेलू सामान दब गया।
इसी मोहल्ले के राजेश भारद्वाज, राहुल गुप्ता, दीपक, पवन भारद्वाज, रंजीत, विकेश, विकास, सुरेश चंद्र और राकेश चक्की वाले के घरों में एक मंजिल तक पानी भर गया। कई मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। तालाब के आसपास के घर भी पानी से घिरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल के कार्यकाल में मोहल्ले की सड़क करीब सात फीट ऊंची बनाई गई थी। इससे कई मकान सड़क से नीचे हो गए। लोगों ने निचले हिस्से को अंडरग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बारिश में इन हिस्सों में पानी भरने से समस्या बढ़ गई है। ब्लॉक कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। एसएनएम कॉलेज और उसका मैदान जलमग्न हो गया। कॉलेज परिसर में हाल में बनाई गई बाउंड्री भी बारिश के दौरान गिर गई।
रायपुर में भी गिरे मकान :
गांव रायपुर में बारिश के कारण शाकिर अली का एक कमरा, मुंतयाज और सलीम के मकान गिर गए। मस्जिद की दीवार भी ढह गई। मलबे में घरेलू सामान दब गया।