फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven youths were held hostage in the college and beaten for one and a half hours.

Farrukhabad News: कॉलेज में बंधक बनाकर सात युवकों को डेढ़ घंटे तक मारापीटा

Fri, 04 Oct 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seven youths were held hostage in the college and beaten for one and a half hours.
फर्रुखाबाद। युवती के लापता होने के मामले में कुछ लोगों ने कॉलेज में बंधक बनाकर सात युवकों को डेढ़ तक मारापीटा। आरोप है कि युवकों को छुड़वाने पहुंचे दरोगा से भी अभद्रता की। किसी तरह युवकों को छुड़वाकर पुलिस थाने ले आई। देर शाम पुलिस ने छह नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरखेड़ा निवासी रामनिवास शर्मा ने शुक्रवार को गांव के ही प्रवेंद्र यादव, आकाश यादव, आदित्य यादव, जय यादव, अजीत सिंह यादव, योगेंद्र यादव और आठ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कॉलेज में बंधक बनाकर गाली गलौज व मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




रामनिवास शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव की एक युवती 30 सितंबर को लापता हो गई। इस मामले में युवती के परिजनों ने उनके भतीजे आकाश शर्मा पर संदेह किया। इसी आधार पर गांव के प्रवेंद्र यादव, आकाश यादव, आदित्य यादव, जय यादव, अजीत, योगेंद्र यादव तथा 7-8 अज्ञात व्यक्ति चार अक्तूबर की सुबह पांच बजे घर आ धमके। इन लोगों ने उसे, पुत्र सौरभ तथा पड़ोसी रोहन शर्मा, प्रशांत शर्मा उर्फ गोल्डी, निखिल शर्मा, हिमांशु शर्मा को घर से बुलाकर बाबा श्रीमौज गिरी इंटर कॉलेज में ले गए। कॉलेज में बंधक बनाकर लिया और मारपीट की। धमकी दी कि यदि लड़की खोजकर नहीं दी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को युवकों के परिजनों ने कॉलेज में बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को छोड़ने का दबाव बनाया। इस पर आरोपियों ने दरोगा से अभद्रता की और बिना इजाजत कॉलेज में घुसने पर चेतावनी दी। बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने मामले को शांत कराया। फिर बंधक बनाए गए युवकों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस उनको थाने ले आई।




एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच संकिसा चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी सौंपी गई है। युवती फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के से लापता हुई थी, जहां पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed