फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven wedding guests in the car were injured in the collision with the truck.

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में एक्सरे न होने पर परिजनों का हंगामा

Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Seven wedding guests in the car were injured in the collision with the truck.
फर्रुखाबाद। ट्रक की टक्कर से कार सवार सात बराती घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घंटे बाद भी एक्सरे न होने से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद परिजन बिना इलाज कराए गंभीर घायलों को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जिला बदायूं थाना उसहैत के गांव सतेती पुख्ता निवासी वीरपाल (44) अपनी कार से रिश्तेदार की बरात में हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव बेहटा गए थे। सोमवार सुबह घर जा रहे थे। राजेपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। उसमें सवार वीरपाल के भाई मोरपाल (40), राधेश्याम (40), संजीव (32), मोरपाल का पुत्र शिवम (10), राधेश्याम का पुत्र शैलेश (17) और संजीव का पुत्र रजत (5) घायल हो गए। घायलों को राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। हालत ठीक न होने पर घायलों को सुबह साढ़े छह बजे लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार के महिला पुरुष अस्पताल पहुंच गए। कई बार कहने पर भी वार्ड के स्टाफ ने 11 बजे तक एक्सरे नहीं कराया, तो तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर किसी सुरक्षा गार्ड के न होने से विवाद बढ़ता गया। गुस्साए परिजन पांच घायलों को एक्सरे रूम लाए, मगर वहां तकनीकी खराबी की बात कह दी गई। इसके बाद परिजन घायलों को वार्ड में ले आए। एक घायल की हालत बिगड़ने पर परिजन चार घायलों को निजी अस्पताल लेकर चले गए। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही और अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इमरजेंसी में भर्ती करने के बाद आर्थो सर्जन से एक्सरे लिखवाया जाता है। डॉक्टर राउंड पर होते हैं, लिहाजा देर होती है। एक्सरे मशीन सही थी। एसी में कुछ काम कराया था। गंभीर मरीज की जानकारी होती, तो तुरंत एक्सरे करवा दिया जाता। गार्ड के बारे में जानकारी करेंगे।
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस लोहिया जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed