फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven players, including Sonam, Nancy, and Shivanki, won the championship.

Farrukhabad News: सोनम-नैंसी-शिवांकी समेत सात खिलाड़ियों ने जीती चैंपियनशिप

Wed, 23 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven players, including Sonam, Nancy, and Shivanki, won the championship.
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की फतेहगढ़ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में सोनम, नैंसी और शिवांकी तथा बालक वर्ग में अनिरुद्ध, आदेश शर्मा, कृष्णा और अक्षय यादव ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वरिष्ठ कोषाधिकारी अंबरीश वाजपेयी और डीआईओएस संजीव कुमार ने चैंपियन खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में एसडी इंटर कॉलेज पाहला की सोनम ने गोला फेंक, भाला फेंक और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 में जीजीआईसी फतेहगढ़ की नैंसी ने ऊंची कूद, 800 और 1500 मीटर दौड़ में तथा इसी विद्यालय की शिवांकी ने लंबी कूद, 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर चैंपियनशिप जीती। अंडर-14 बालिका वर्ग में कोई खिलाड़ी चैंपियन नहीं बन सका।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-19 में आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा के अनिरुद्ध ने लंबी कूद, 800 और 1500 मीटर में तथा आरपी इंटर कॉलेज के आदेश शर्मा ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर चैंपियनशिप जीती। अंडर-17 में एमआईसी के कृष्णा ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में बाजी मारी। अंडर-14 में एसडी इंटर कॉलेज पाहला के अक्षय यादव 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास ने बताया कि विजेता खिलाड़ी पांच अक्तूबर से कायमगंज में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। लेखाधिकारी सुशील कुमार, संयोजक प्रधानाचार्य शिवओम कुमार द्विवेदी और सह संयोजक बलविंदर सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका रजनीश शिवा, सत्येंद्र सिंह, इंजाज अहमद सिद्दीकी, राहुल यादव, सुब्रत शाक्य, राजेश पांडेय, आरती यादव, अवनीश गंगवार और राधा कटियार ने निभाई। प्रधानाचार्य विनीत कुमार चौहान, हरिप्रकाश मिश्रा, गिरिजाशंकर, राजेश शास्त्री, बीबी सिंह, प्रमोद गंगवार, प्रवेश रत्न, संतोष दुबे और प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed