फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven people are sick by eating stale, powdered and laddoos

बासी पूड़ी व लड्डू खाने से सात लोग बीमार

Sun, 24 Jun 2018 11:12 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 24 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seven people are sick by eating stale, powdered and laddoos
food poisoning - फोटो : File
शादी समारोह की बासी पूड़ी व लड्डू खाने से दो परिवारों के छह बच्चों और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर परिजन इन्हें घर ले गए। डाक्टर के मुताबिक सभी की हालत फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी थी।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के बहबलपुर मिस्तनी गांव निवासी राजाराम व रामशंकर परिवार के साथ कांशीराम नगर जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव बड़ौल में भांजी की शादी में शिरकत करने शुक्रवार को गए थे। ये शनिवार को घर लौटे। ये वहां से लड्डू और पूड़ी लेकर आए थे। घर पर सभी लोगों ने यह पूड़ी और लड्डू खाए। इन्हें खाने के बाद राजाराम का पुत्र रवि (11), अंशुल (8), पुत्री नेहा (6), रामशंकर की पत्नी सुनीता (32), पुत्री गुड़िया (10), रुचि (7), प्यारी (2) बीमार पड़ गए। इन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। परिजनों ने इन्हें शनिवार की रात सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर रविवार भोर सभी लोग घर चले गए।
विज्ञापन



डा. शिव प्रकाश ने बताया कि बीमार लोगों ने पूड़ी और बासी लड्डू खाने की जानकारी दी थी। सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार थे। हालत ठीक होने पर यह घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed