फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven lakh stolen from bank employee's house

Farrukhabad News: बैंककर्मी के बंद घर से 7 लाख की चोरी

Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh stolen from bank employee's house
कमालगंज। प्राइवेट बैंक कर्मी के बंद घर में छत का जाल उखाड़ घुसे चोरों ने करीब सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह मकान की सफाई करने पहुंचे बैंक कर्मी के पिता को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी विनोद हलवाई का दूसरा मकान जवाहर नगर में है। जिसमें पुत्र शिवम उर्फ मोहन पत्नी प्रिया के साथ रहता है। शिवम लखनऊ में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। 20 दिन पूर्व शिवम पत्नी के साथ लखनऊ गया था।
विज्ञापन

उसके मकान में ताला लगा था। रविवार रात चोर मुख्य गेट के पास से दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। चोर छत का जाल उखाड़ कर घर में घुस गए। चोरों ने शिवम के कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखा सोने का एक हार, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, झुमका, पायलें व 10 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने विनोद की अलमारी व बक्से से जेवर व एक लाख रुपये नकदी चुरा ली। चोर 15 साड़ियां, चांदी के बर्तन, पीतल के बर्तन, होम थिएटर आदि सामान ले गए। सोमवार सुबह करीब छह बजे विनोद शिवम के घर साफ-सफाई करने पहुंचे तो वह कमरे के दरवाजे खुले देख दंग रह गए। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। विनोद ने घटना की सूचना पुत्र शिवम को फोन पर दी। विनोद ने बताया कि उसने छोटे बेटे की शादी के लिए जेवर, कपड़े, बर्तन व रुपये एकत्रित किए थे।

चोर करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए। उन्होंने एक टेंट हाउस मालिक व उसके कर्मचारी पर शक जताया है। विनोद ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इस पर कस्बा प्रभारी नागेंद्र सिंह व प्रशांत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने टेंट हाउस मालिक व उसके कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed