फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven house fire ashes, burnt alive child

आग से सात घर राख, बालिका जिंदा जली

Wed, 23 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seven house fire ashes, burnt alive child
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में मंगलवार को दोपहर एक छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर एक-एक कर सात घर जल गए। आग की लपटों में घिरी चार वर्ष की बालिका जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब तक सभी घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन


गांव गाजीपुर में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे राम लड़ैते कुशवाह की छत पर रखे छप्पर के नीचे उनकी बेटी अंबिका (4) खेल रही थी। इसी बीच छप्पर में आग लग गई। तेज हवा से आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर के नीचे खेल रही बालिका आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई।
विज्ञापन


इस बीच आग की लपटों ने राम लड़ैते कुशवाह के पड़ोसी विश्राम, तेजराम, रामनिवास, सर्वेश, महेंद्र और प्रताप सिंह के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी घर धू-धू कर जलने लगे। इस बीच गांव के जितेंद्र ने 100 नंबर डायल किया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गांव में लगे सभी नलकूप चलवा दिए और बाल्टियां तथा अन्य बर्तन लेकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग से घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।


अग्निकांड के पीड़ितों के यहां न अनाज का एक दाना बचा और ना ही पहनने के लिए कपड़े। घटना की सूचना पाकर एसडीएम हवलदार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर कालूराम दोहरे और तहसीलदार शेख आलम गीर, कानूनगो, लेखपाल मौके पर पहुंच गए हैं। यह लोग आग से हुई हानि का आंकलन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed