{"_id":"585ab2884f1c1b8e03e3a249","slug":"set-on-fire-by-middle-aged-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ महिला ने आग लगा जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ महिला ने आग लगा जान दी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ महिला ने मंगलवार रात पड़ोसी गांव के खेत में अपने ऊपर डीजल डालकर खुद को फूंक लिया। चारपाई पर पत्नी को न देखकर जब उसकी खोजबीन की गई तो परिजनों को उसका जला हुआ शव पड़ा मिला।
पति ने बताया कि तीन साल से पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। पुलिस को सूचना दिए बगैर अधेड़ महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी कृष्णा देवी (55) पत्नी रामकृष्ण सिंह मंगलवार रात घर से डीजल की कट्टी लेकर पास के ही गांव दौलतपुर निवासी जुम्मा के खेत पर पहुंची। वहां महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे रामकृष्ण की आंख खुली तो पत्नी को चारपाई पर नहीं थी। इसके बाद वह बेटे जयवीर के साथ उसकी खोजबीन में जुट गया। इस दौरान वह जुम्मा के खेत में पहुंचा तो पत्नी के जला शव वहां पड़ा था। जयवीर के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला के परिजन भी आ गए। रामकृष्ण ने बताया कि करीब तीन साल से पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं थी।
उसका शहर के आवास विकास कालोनी स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके एक बेटे की शादी हो चुकी है। दो बेटियों प्रीति और लली की शादी होनी है।