फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sessional examination of council schools canceled due to rain and flood

Farrukhabad News: बारिश-बाढ़ के कारण निरस्त हुई परिषदीय स्कूलों की सत्र परीक्षा

Thu, 19 Sep 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sessional examination of council schools canceled due to rain and flood
फर्रुखाबाद। बाढ़ व बरसात के चलते 18 सितंबर को परिषदीय विद्यालयों में होने वाली सत्र परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब 19 से 24 सितंबर तक परीक्षा होगी। वहीं, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घिरे लगभग 164 विद्यालयों में पानी उतरने के बाद परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 18 से 24 सितंबर तक परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा कराने के आदेश दिए थे। इसके चलते बुधवार को परीक्षा होनी थी। सुबह शुरू हुई बरसात और बाढ़ को देखते हुए परीक्षा निरस्त कर दी गई। राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब 232 विद्यालय हैं। इसमें करीब 100 विद्यालय बाढ़ की चपेट में हैं। इसके साथ ही बढ़पुर ब्लॉक में करीब 11, शमसाबाद में 31 और कायमगंज ब्लॉक में लगभग 22 विद्यालय बाढ़ में घिरे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा की तैयारी करके छात्र घर से गए थे, लेकिन उन्हें परीक्षा न होने की जानकारी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुशील मिश्र ने बताया कि सुबह ही परीक्षा निरस्त करने के निर्देश मिले थे। बरसात के चलते आज बच्चे भी कम आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि बाढ़ से करीब 164 विद्यालय घिरे हैं। बरसात व बाढ़ को देखते हुए बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा निरस्त कर कर दी। 19 से 24 सितंबर तक सत्र परीक्षा होगी। जो स्कूल बाढ़ से घिरे हैं, उनमें बाद में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed