फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Send samples of elderly, son and daughter-in-law from Fortune Hospital

ार्च्यून हॉस्पिटल से आए मरीज, बेटा व बहू के नमूने जांच को भेजे

Wed, 22 Apr 2020 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Send samples of elderly, son and daughter-in-law from Fortune Hospital
कादरीगेट पर खड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कानपुर में फार्च्यून हॉस्पिटल में कैंसर रोगी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से उसे सील कर दिया गया है। इस अस्पताल से गुर्दे का इलाज करा रहे दुकानदार के लौटने पर स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंच गई। दुकानदार और उसके पुत्र व बहू को कोरोना संदिग्ध मान कर क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मिशन अस्पताल भेज दिया। वहां तीनों का नमूना लेकर जांच को भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कछियाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की शहर में किराने की दुकान है। उनको गुर्दे व रीढ़ की हड्डी में समस्या थी। पुत्र ने उन्हें कानपुर के फार्च्यून हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। देखरेख को पुत्र और बहू अस्पताल में ठहरे थे। मंगलवार को डिस्चार्ज होने पर पिता को लेकर पुत्र घर आया था।
विज्ञापन

तभी फार्च्यून हॉस्पिटल में एक कैंसर रोगी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे अस्पताल सील किया गया। डॉॅक्टर व कुछ कर्मचारी क्वारंटीन किए गए। दुकानदार व बेटे-बहू के वहां से आने की जानकारी पर रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी डॉ. नौसाद स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कछियाना मोहल्ले में बुधवार दोपहर पहुंचे। तीनों को कोरोना संदिग्ध मानकर क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मिशन अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. नौसाद ने बताया कि वृद्ध का फार्च्यून हॉस्पिटल में इलाज हुआ था। वह मंगलवार को लौटे थे। इलाज के दौरान उनका पुत्र और बहू भी अस्पताल में रहे थे। वहां एक कोरोना पीड़ित मिला है। इससे तीनों लोगों के नमूने लिए गए। बाद में तीनों को लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

दिल्ली से आए तीन लोगों की अफसरों को दी जानकारी
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव टिमरुआ में तीन लोग दिल्ली से आए हैं। वे अपने घरों में रह रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं आई। तीनों लोगों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को शिकायत करने वाले ग्रामीण ने अधिकारियों को भेज कर दिल्ली से आए तीनों लोगों को क्वारंटीन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed