{"_id":"69ff85ba47057cbf4b0b15ab","slug":"security-amount-will-be-collected-from-electricity-consumers-in-four-installments-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141887-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली उपभोक्ताओं से चार किस्तों में ली जाएगी सिक्योरिटी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली उपभोक्ताओं से चार किस्तों में ली जाएगी सिक्योरिटी धनराशि
Sun, 10 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से पोस्टपेड किए जाने के बाद अब उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी धनराशि भी फिर से जमा होगी। शासन से यह धनराशि चार किस्तों में लेने की सुविधा दी है। इसके साथ बकाया बिल 10 किस्तों में जमा करने का भी उपभोक्ताओं को मौका मिल गया है।
जनपद में करीब 72 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड कर दिए गए थे। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश था। इसके चलते शासन से प्रीपेड मीटर फिर पोस्टपेड कर दिए गए। यह स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने के बाद सिक्योरिटी धनराशि बिल में समायोजित कर दी गई थी। अब पोस्टपेड में मीटर परिवर्तित किए जाने से सिक्योरिटी धनराशि फिर जमा करनी होगी। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल तक का बकाया बिल 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को तीन किस्तों में बकाया बिल जमा करना होगा। सिक्योरिटी धनराशि चार माह में बराबर किस्तों में जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर तक बिल के साथ जम करने की सुविधा दी गई है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिल मैसेज या व्हाट्सएप पर मिलेगा। मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर उपभोक्ता 8010957826 पर व्हाट्सएप कर बिल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया दो किलोवाट भार के उपभोक्ताओं से 600 रुपये सिक्याेरिटी धनराशि 150 रुपये के हिसाब से चार माह में ली जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा।