{"_id":"57d6ef544f1c1b912cd47892","slug":"second-marriage-to-resist-wife-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी के जिंदा होने के बाद भी पति ने दूसरी शादी रचा ली। पत्नी ने जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस और मायके वालों को लेकर पहुंची महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के जेठ को हिरासत में लिया है।
थाना कंपिल के गांव अजीतपुर का रहने वाला किशुनसेठ यादव का विवाह 17 साल पहले पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव हुल्लापुर के रघुवीर की पुत्री बबली के साथ हुआ था। बबली से उसके पांच बच्चे हैं। अर्चना (14), कंचन (13), सुभाष (11), विकास (9) और आकाश (6) बच्चों को भुलाकर उसने नोएडा में आशा नाम की महिला के साथ शादी रचा ली और वह जब घर लेकर आया तो पहली पत्नी बबली ने इसका विरोध किया।
विरोध करने पर उसके परिवारीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अपने पिता रघुवीर को लेकर थाने पहुंची और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस घटना पर गांव अजीतपुर पहुंची तो किशुनसेठ के पिता और भाइयों ने एकराय होकर उन पर टकोरा, फावड़ा, हंसिया से धावा बोल दिया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ होने के कारण यह लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल पुलिस ने जेठ विशुनसेठ को हिरासत में ले लिया है। बबली ने बताया कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता था। वहीं से उसने शादी कर ली। बबली की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि बबली को न्याय दिलाया जाएगा।