फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scuffle for fertilizer, uproar, police distributed

खाद के लिए धक्कामुक्की, हंगामा, पुलिस ने कराया वितरण

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scuffle for fertilizer, uproar, police distributed
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। अमृतपुर साधन सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों में ई पाश मशीन पर पहले अंगूठा लगाने के लिए धक्का मुक्की और हंगामा हो गया। सचिव ने थाने जाकर पुलिस की मदद मांगी। पुलिस के पहरे में किसानों लाइन लगवाकर किसानों को खाद दी गई। स्टाक खत्म होने से बड़ी संख्या में किसानों केा बिना खाद लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अमृतपुर में खाद वितरण की खबर पर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। सचिव रविदत्त दीक्षित ने लाइन लगाकर ई-पास पर अंगूठा लगाने के लिए कहा। पहले अंगूठा लगाने के लिए धक्कामुक्की के साथ हंगामा होने लगा। सचिव ने समिति में ताला लगाकर और थाने जाकर पुलिस बल मांगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील सिंह परिहार फोर्स के साथ समिति पर पहुंचे और किसानों की लाइन लगवाई। नंबर से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद दी गई। सचिव ने बताया कि डीएपी खाद की 500 बोरी मिली थीं। इसमें 300 बोरी ऋण लेने वाले किसानों को दी गई हैं। 200 बोरी खाद किसानों को नगद बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद न बांटने का आरोप
किसानों ने साधन सहकारी समिति हुसैनपुर हड़ाई, अलीगढ़, कुबेरपुर कुतुलूपुर की समितियों पर खाद होने के बावजूद वितरण न होने का आरोप लगाया है। बरुआ, पिथानापुर, हरसिंहपुर गहलवार, अमैयापुर, गांधी समितियों व कृषक सेवा केंद्र पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है।

एआर कोआपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बरुआ, पिथानापुर, हरसिंहपुर गहलवार, अमैयापुर, गांधी की समितियों पर खाद नहीं भेजी गई है। वितरण न होने की जांच कराएंगे। डीएपी की रैक के लिए डिमांड भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed