{"_id":"ab3291c964f31b98431061e844351e2e","slug":"school-roof-railing-collapsed-22-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय छत की रेलिंग ढही, 22 बच्चे लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय छत की रेलिंग ढही, 22 बच्चे लहूलुहान
ब्यूरो/ अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी में चल रहे रामदीन स्मारक विद्यालय की छत की रेलिंग गुरुवार सुबह प्रार्थना सभा के वक्त ढह गई। मलबे सहित नीचे गिरनेे से 22 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए अभिभावकों ने प्रधानाचार्य कक्ष में तोड़फोड़ कर दी। जांच पड़ताल में यह विद्यालय सरकारी मानकों की अनदेखी करते हुे चलता पाया गया है। बीएसए ने स्कूल की मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की है। नगर शिक्षाधिकारी ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के 1/419 आवासीय भवन में रामदीन स्मारक विद्यालय चल रहा है। यहां 200 बच्चे पंजीकृत हैं। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे छत पर प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद बच्चे अपनी कक्षाआें में जाने लगे। इसी बीच कुछ बच्चे छत की रेलिंग के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन
धक्का लगते ही रेलिंग भरभराकर ढह गई। रेलिंग के मलबे के साथ बच्चे भी करीब 12 फीट नीचे गिर पड़े। हादसे में 22 बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए अभिभावकों ने प्रधानाचार्य कक्ष में तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि मानकों की अनदेखी करने की वजह से स्कूल की मान्यता खत्म कर दी गई है।
नगर शिक्षाधिकारी अनिल शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार शर्मा निवासी 11/ए बढ़पुर और संस्था के अध्यक्ष जगदीश नरायन निवासी ग्राम व पोस्ट बढ़पुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।