{"_id":"6026b77f8ebc3ee915264c7d","slug":"school-allocation-in-incomplete-preparation-teachers-upset-farrukhabad-news-knp61148237","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी अधूरी तैयारी में स्कूल आवंटन, शिक्षक हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी अधूरी तैयारी में स्कूल आवंटन, शिक्षक हुए परेशान
विज्ञापन
स्कूल आवंटन के लिए विकास भवन के बाहर शिक्षकों को जानकारी देते बीएसए लालजी यादव।
- फोटो : FARRUKHABAD
अधूरी तैयारी में स्कूल आवंटन, शिक्षक हुए परेशान
फर्रुखाबाद। अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को आधी अधूरी तैयारी के बीच स्कूल आवंटित किए गए। 244 शिक्षकों के लिए 68 स्कूलों की सूची जारी हुई। ऑनलाइन आवंटन के दौरान सूची से अतिरिक्त विद्यालय प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित हुए। इससे शिक्षक भ्रमित हो गए। कई शिक्षकों के नाम सूची से गायब होने से वरिष्ठता क्रम टूट गया। इससे अपने नंबर आने के इंतजार में शिक्षक भटकते रहे।
अंतर जनपदीय तबादले पर जिले में 290 शिक्षक आए थे। इनमें से 244 ने बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। शासन के आदेश पर 10 से 12 फरवरी तक सभी को स्कूल आवंटन होने थे। तैयारी पूरी न होने से दो दिन प्रक्रिया टाल कर अंतिम दिन शुक्रवार को आधी अधूरी तैयारी में शुरू करा दी गई। विकास भवन सभागार के बाहर सुबह दस बजे शिक्षकों की भीड़ लग गई। करीब 11 बजे रिक्त पद वाले 68 स्कूल और वरिष्ठताक्रम वाले शिक्षकों की सूची जारी की गई।
इससे कई शिक्षकों के नाम गायब होने से उन्हें देर रात तक इंतजार करना पड़ा। ऑनलाइन आवंटन के दौरान प्रोजेक्टर पर सूची के अतिरिक्त स्कूलों के नाम खुलकर सामने आए। इससे शिक्षक चकित हो गए। सूची में बढ़पुर व नगर क्षेत्र का नाम न होने के बावजूद आवंटन के दौरान प्रोजेक्टर पर बढ़पुर और नगर क्षेत्र के भी स्कूल खुले। दे रात तक स्कूलों का आवंटन किया जाता रहा।
विज्ञापन
एक शिक्षिका को इनकार, दूसरे को दिया
कन्नौज से तबादला कराकर आई शिक्षिका ज्योति कनौजिया ने आरोप लगाया कि उनका नंबर आने पर वह प्रोजेक्टर के पास गईं। वहां राजेपुर के लायकपुर स्कूल लॉक करने को कहा, लेकिन वहां बैठे अधिकारियों ने कहा कि लेटर नहीं निकल रहा है। इस कारण वह चली आई। तभी दूसरी शिक्षिका को लायकपुर स्कूल आवंटित कर दिया गया। इसकी शिकायत डीएम से करेंगी।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि ऑन लाइन स्कूल खुल रहे थे। इससे रिक्त पद वाले स्कूलों की सूची स्पष्ट नहीं हो पाई। देर रात तक स्कूलों का आवंटन किया गया।