फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scavengers frustration out on the SP

सफाईकर्मियों ने सपा पर निकाली भड़ास

Sun, 05 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Scavengers frustration out on the SP
टाउनहाल स्थित पार्क में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर
विज्ञापन
संघ के प्रांतीय सम्मेलन का शुभारंभ एमएलसी मनोज अग्रवाल और मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। सम्मेलन में प्रमुख प्रांतीय महामंत्री मानिकलाल नागर ने कहा कि सपा सरकार सफाई कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे नहीं निभाए जा रहे हैं। 15 माह

पहले मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों के हित में जो घोषणाएं की थीं। उनको अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। चेतावनी दी कि एक माह में अगर मांगों को न माना गया तो सफाईकर्मी जनपदों में विरोध-प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि गौरव दयाल को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री को

ज्ञापन देकर शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार संविदा सफाईकर्मियों को स्थायी करे।  इससे पहले मुख्य अतिथि गौरव दयाल वाल्मीकि और एमएलसी मनोज अग्रवाल का जिलाध्यक्ष हरिओम बाल्मीकि और नगर अध्यक्ष नीरज बाल्मीकि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय

अध्यक्ष राहुल दयाल बाल्मीकि, पूरनलाल, रमेश महाजन, गोपाल वाल्मीकि, रामअवतार, महेंद्र, राजेंद्र, अमरदीप, अनिल कुमार, संदेश कुमार, राजेंद्र कुमार, संजीव बाल्मीकि, अजय कुमार, विनोद पेंटर, घनश्याम, गोपाल बाल्मीकि और राजू विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed