फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sanjeev Katiyar appointed as selector in Indian boxing team selection

Farrukhabad News: भारतीय मुक्केबाजी टीम चयन में संजीव कटियार बने चयनकर्ता

Thu, 21 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 21 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Katiyar appointed as selector in Indian boxing team selection
फर्रुखाबाद। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 3 से 16 जुलाई तक होने वाली एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय अंडर-23 पुरुष एवं महिला टीम के चयन के लिए गठित चयन समिति में फर्रुखाबाद के संजीव कटियार को सदस्य निर्णायक नामित किया गया है। भारतीय टीम का चयन 27 मई से एक जून तक नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला (पंजाब) में होगा।
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। संजीव कटियार वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एवं जिला व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। संजीव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2003 में राष्ट्रीय रेफरी एवं जज की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद से वह खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं सहित कई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। संजीव कटियार की इस उपलब्धि पर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रियंक शुक्ला, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन कटियार, स्टेडियम बॉक्सिंग कोच पूनम शर्मा, अंकित कटियार, कुलदीप शर्मा, सचिन सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे एवं सचिव अवनींद्र सक्सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed