फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP dissolves executive committee and frontal organizations, excluding the district president.

Farrukhabad News: सपा ने जिलाध्यक्ष को छोड़ कार्यकारिणी व फ्रंटल संगठन किए भंग

Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP dissolves executive committee and frontal organizations, excluding the district president.
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी में गुटबाजी शुरू करने में प्रमुख पदाधिकारियों की हो रही शिकायतों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने जिलाध्यक्ष को छोड़ पूरी कार्यकारिणी, सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। पार्टी ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की निष्ठा पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

सपा में चंद्रपाल सिंह यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही एक धड़ा खासा असंतुष्ट हो गया था। इसके बाद महासचिव की जिम्मेदारी इलियास मंसूरी को दी गई, तो कई बार बैठकों में गुटबाजी जगजाहिर हुई। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष में भी हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा। अधिकांश मुख्य बैठकों और कार्यक्रमों में भी यह दोनों प्रमुख पदाधिकारी एक साथ नहीं दिखे। इसकी भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पूरी जानकारी थी। पिछले दिनों महासचिव इलियास मंसूरी से कार्यालय में हाथापाई तक हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम ने एक पत्र जारी किया। कहा कि सपा के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष को छोड़कर जिला कार्यकारिणी एवं महानगर अध्यक्ष सहित महानगर कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों के समस्त जिलाध्यक्ष तथा फर्रुखाबाद की समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समस्त फ्रंटल संगठनों की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य तत्काल निष्प्रभावी माने जाएंगे। सोशल मीडिया पर पत्र आते ही पार्टी के नेताओं में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सोशल मीडिया से आई खबर, अधिकृत पत्र का इंतजार : जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि फ्रंटल संगठनों की सभी कार्यकारिणी भंग होने की खबर मिली है। मगर अभी कोई अधिकृत पत्र नहीं मिला। पार्टी के वरिष्ठजन के आदेश का पालन होगा।
------------
अध्यक्ष के आशीर्वाद से लड़ेंगे चुनाव : महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि जिलाध्यक्ष को छोड़ कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठन भंग कर दिए गए हैं। पार्टी की गाइडलाइन है कि पद पर रहते कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद मिला तो वह सदर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे।

---------------
मालाएं पहनी, मिठाई खाई, चंद घंटे में गया पद
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार दोपहर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की सदर विधानसभा क्षेत्र कमेटी घोषित की। कमेटी में शामिल 20 पदाधिकारियों में 10 मुस्लिम थे। कमेटी में अध्यक्ष और महासचिव दोनों ही पद मुस्लिम नेताओं को दिया गया था। पार्टी कार्यालय पर माला पहनने, प्रमाण पत्र लेने के बाद फ्रंटल संगठन भंग होने से पद चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article