फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sanitozation tunnels will be installed in lohiya hospital

लोहिया अस्पताल में लगेंगी पांच सैनिटाइज टनल

Sun, 14 Jun 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
sanitozation tunnels will be installed in lohiya hospital
लोहिया अस्पताल में लगेंगी पांच सैनिटाइजेशन टनल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीमावर्ती जिलों में सबसे अच्छी सुविधाओं वाले डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कोरोना से स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा के लिए पांच गेटों पर सैनिटाइजेशन टनल लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
लोहिया अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, बड़ी ब्लड बैंक, आइसोलेशन वार्ड जैसी कई अच्छी सेवाएं हैं। शीघ्र ही वेंटीलेटर की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। ट्रूनेट मशीन लग जाने से कोरोना संक्रमित मरीजों का अस्पताल से हमेशा संपर्क रहने की आशंका ज्यादा प्रबल है।
विज्ञापन

यही नहीं फ्लू कॉर्नर, ओपीडी में गैर जिला ही नहीं गैर प्रांतों के लोगों का रोजाना आनाजाना रहता है। अस्पताल में प्रवेश करने वाले लोगों का सैनिटाइजेशन किया जाए, तो बाहर से आने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखकर निदेशक स्वास्थ्य के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें इमरजेंसी, ब्लड बैंक, ओपीडी, आइसोलेेशन वार्ड समेत पांच गेटों पर ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन टनल लगवाने की बात कही गई है। संक्रमण काल में अधिकांश प्रस्ताव तेजी से पास होकर आ रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव भी पास होकर आएगा और अस्पताल में प्रवेश करने वाला व्यक्ति सैनिटाइज होकर ही जाएगा।
पुलिस चौकी के स्थान का एसपी ने लिया जायजा
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में आएदिन घटनाएं होती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखकर एक पुलिस चौकी बनाने की योजना है। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने एसपी डा. अनिल मिश्र को मुख्य गेट के पास ही पड़ी जमीन का निरीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर यदि पुलिस चौकी बन जाए, तो अस्पताल में आए दिन होने वाले विवाद से छुटकारा मिल जाएगा। सीएमएस ने एसपी को अवगत कराया कि उन्होंने प्रस्ताव भी बनाकर भी भेज दिया है।

‘अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ेगी। अभी भी हर तरह का व्यक्ति आ रहा है। उसे सैनिटाइज होकर ही अस्पताल में प्रवेश मिले, इसके लिए टनल बेहद जरूरी है। प्रस्ताव गया है। स्वीकृति मिलते ही लगवा दी जाएगी।’ -डा. एसपी सिंह, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed