{"_id":"5ec93e0b8ebc3e90743f39be","slug":"sample-for-28-aradians-of-arraphadpur-mandi-farrukhabad-news-knp5616428176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्रापहाड़पुर मंडी के 28 आढ़तियों के लिए कोरोना नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्रापहाड़पुर मंडी के 28 आढ़तियों के लिए कोरोना नमूने
विज्ञापन
अर्रा पहाड़पुर मंडी में आढ़ती का नमूना लेती टीम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में आढ़तियों और उनके सहयोगियों के कोरोना नमूने लिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा मास्क का हर हाल में प्रयोग करने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शनिवार दोपहर में मंडी पहुंचे। शुक्रवार को ही सभी आढ़तियों को सूचना दे दी गई थी कि नमूने लिए जाएंगे।
इसके चलते आढ़ती और वहां काम करने वाले कर्मचारी मौजूद रहे। मंडी में टीम ने कुल 28 लोगों के नमूने एकत्रित किए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि देश में कई मंडियों में कुछ पॉजिटिव लोग मिले हैं, लिहाजा सावधानी के चलते नमूने लिए गए हैं।
यह सार्वजनिक स्थल है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। उन्होंने सभी आढ़तियों को शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।