{"_id":"5ddeb1398ebc3e54bd18b6e7","slug":"sambhal-s-438-youngsters-pass-in-the-race-farrukhabad-news-knp5285997166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के 438 नौजवानों ने दौड़ में जिले का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के 438 नौजवानों ने दौड़ में जिले का नाम रोशन किया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में करियप्पा मैदान में दौड़ में पास हुए बैठे युवक।
- फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में चल रही भर्ती में बुधवार सुबह संभल जिले से आए नौजवानों ने हिस्सा लिया। 4478 नौजवान दौड़ में शामिल हुए। इनमें 438 पास हुए। इन नौजवानों ने बीम व लंबी कूद लगाकर अपनी प्रतिभा साबित की। 8609 नौजवानों ने दौड़ में पंजीकरण कराया था। 4131 नौजवान लंबाई की नाप जोख में बाहर कर दिए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस व पीएसी के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।
बुधवार को संभल जिले से आए नौजवानों को बरगदियाघाट पर एकत्र किया गया। यहां नौजवानों के प्रमाण पत्रों की जांच की। लंबाई में 4131 नौजवानों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 4478 नौजवानों ने करियप्पा मैदान में दौड़ लगाई। इसमें 438 पास हुए। बरेली भर्ती बोर्ड के कर्नल समीर सरधाना की अगुवाई में सेना भर्ती के सभी कार्य कराए जा रहे हैं।
कर्नल समीर सरधाना ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था और चौकस की गई। सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल अजय नरायण सिंह फोर्स के साथ पूरे समय तक भ्रमण करते रहे। एलआईयू के जवान भी डटे रहे। सेना की पुलिस व खुफिया एजेंसी के लोग भी भीड़ में युवकों से दलालों की सुरागरशी करते नजर आए।
विज्ञापन
भीड़ को हटाने के लिए पीएसी के जवानों ने संभाला मोर्चा
बुधवार सुबह लगभग नौ बजे दौड़ में फेल हुए नौजवानों को मैदान से बाहर निकाला गया। सड़क पर कई युवक मोबाइल से बाहर आ रहे साथियों की फोटो खींच रहे थे। इसके कारण फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहन जाम में फंस गए। स पर पीएसी के जवानों व नवाबगंज एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने मोर्चा संभाला और लाठियां फटकार कर युवकों को खदेड़ दिया।
रेलवे स्टेशन पर युवकों ने किया हंगामा
संभल जिले के नौजवानों ने रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ पर जमकर हंगामा किया। दोपहर मे ढाई बजे युवकों ने कानपुर से आई ट्रेन से उतरते समय एक युवती से अभद्रता कर दी। युवती ने विरोध जताया तो सवारियां भी युवती के पक्ष में बोलने लगीं।
युवक अधिक संख्या में थे और वह सवारियों पर हावी होकर हंगामा करने लगे। शोर सुनकर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने युवको को खदेड़ लिया और भीड़ को तितर बितर कर दिया। सुरक्षा को लेकर कर्नलगंज के चौकी इंचार्ज तेजबहादुर पीएसी के जावनों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।
हरदोई के नौजवानों ने डाला डेरा
गुरुवार सुबह हरदोई के नौजवानों की सेना भर्ती होनी है। हरदोई के 9333 नौजवानों ने पंजीकरण करवाया है। बुधवार शाम से ही हरदोई के युवकों का आना शुरू हो गया था। उनके ठहरने के लिए कालेजों में व्यवस्था की गई। कालेजों के प्रधानाचार्यों की मांग पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए।