{"_id":"6167246e8480be146d5a0f6a","slug":"salesman-s-challan-for-giving-false-information-of-robbery-of-3-50-lakh-farrukhabad-news-knp6581493156","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.50 लाख की लूट की झूठी सूचना देने पर सेल्समैन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.50 लाख की लूट की झूठी सूचना देने पर सेल्समैन का चालान
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। देसी शराब के ठेके से मारपीट कर 3.50 लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने सेल्समैन का शांतिभंग में चालान कर दिया। जांच में उधार शराब न देने पर मारपीट की बात सामने आई।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव हरहिरपुर निवासी आशीष यादव का अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान में देसी शराब का ठेका है। ठेके पर जनपद हरदोई थाना पिहानी के गांव पतरास निवासी उमाशंकर सेल्समैन है। मंगलवार रात दस बजे उमाशंकर ने मारपीट कर शराब बिक्री के 3.50 लाख रुपये लूटने की सूचना पुलिस को दी थी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने एसओ सुनील कुुमार परिहार को तत्काल मौके पर जांच करने के आदेश दिए। एसओ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसमें पता चला कि क्षेत्र का एक ग्रामीण उधार पौवा लेने के लिए आया था। सेल्समैन उमाशंकर ने उधार में शराब देने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
सेल्समैन ने लूट की झूठी सूचना दी थी। मौके पर शराब की दुकान के ठेकेदार आशीष यादव भी पहुंच गए थे। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर सेल्समैन उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। बुुधवार को उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ सुनील कुमार परिहार ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने पर सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में मारपीट की बात सामने आई थी।