फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salaries of 6000 employees stuck due to not giving property details

Farrukhabad News: संपत्ति का ब्योरा न देने पर 6000 कर्मचारियों का फंसा वेतन

Wed, 04 Sep 2024 04:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 6000 employees stuck due to not giving property details
फर्रुखाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा न देने पर जिले के करीब 6000 अधिकारियों व राज्य कर्मचारियों का वेतन फंस गया है। कई विभागों ने कोषागार में वेतन बिल ही नहीं भेजा। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी संपत्ति का ब्योरा देने में टाल-मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


शासन से प्रमुख सचिव एम.देवराज ने सभी विभागाें के राज्य कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर फीड होने के बाद ही अगस्त का वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। जनपद में करीब 9000 से अधिक राज्य कर्मचारियों का वेतन का भुगतान कोषागार से होता है। प्रत्येक माह विभागों से माह की अंतिम तिथि या पहली तारीख को वेतन बिल कोषागार पहुंच जाता था। इस बार तीन दिन बाद भी अधिकांश विभागों से कोषागार में वेतन बिल ही नहीं भेजे गए।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, जिला पंचायती राज विभाग, पीडब्ल्यूडी, नलकूप, सिंचाई आदि विभाग शामिल हैं। वहीं कुछ विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वह लोग 31 अगस्त की रात तक मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा फीड कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कर्मचारी फीडिंग करा चुके हैं। मोटी कमाई कर रहे अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्योरा छिपाने के प्रयास में हैं। इसके लिए कुछ अधिकारियों ने तो वकीलों से भी संपर्क किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस विभाग के करीब 1800 कर्मचारियों में सभी का वेतन भुगतान हो चुका है। बेसिक शिक्षा के भी 50 फीसदी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में भेजा गया है। अब तक करीब 35 फीसदी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। शेष कर्मचारियों का विभागों से अभी वेतन बिल ही उनके पास नहीं आया। जिसका वेतन बिल मिलता जाएगा, उसका भुगतान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed