फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural roads are being improved at a cost of Rs. 39.27 crore.

Farrukhabad News: 39.27 करोड़ से सुधारी जा रही ग्रामीण सड़कों की दशा

Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rural roads are being improved at a cost of Rs. 39.27 crore.
कमालगंज। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 39.27 करोड़ की लागत से 42 सड़कों की दशा सुधरेगी। कुछ सड़कों पर काम शुरू भी हो गया है। कमालगंज-दरियावगंज मार्ग के नसरतपुर ईदगाह से उदीनगला संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन


कन्नौज जनपद की सीमा से मैनपुरी जनपद की सीमा तक फैली भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष 42 सड़कों की विशेष मरम्मत व सुदृढ़ीकरण की सौगात मिली है। इनमें कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिनकी दशा में सुधार से लोगों को बहुत अधिक सहूलियत मिलेगी। नसरतपुर-उदीनगला मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। 1.25 मीटर लंबी इस सड़क पर 46.40 लाख स्वीकृत हुए हैं। सड़क पर काम चालू हो चुका है। इससे दरियावगंज व जहानगंज मार्ग से जुड़े कई गांवों को सुविधाजनक वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

नगर की गंगा गली के आगे चाचूपुर पुलिया से बरमदेव मेला स्थल तक नई सड़क बनने का काम भी आरंभ हो गया। इस सड़क से गंगा गली होते हुए कमालगंज-हरदोई मार्ग के पक्के पुल तक पहुंचा जा सकेगा। देवस्थान बरमदेव मेला में आने वाले व गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजीपुर-उधरनपुर मार्ग से निनौरा संपर्क मार्ग पर आबादी भाग में सीसी रोड का काम पूरा हो गया, इस समय नाली बनाए जाने का काम चल रहा है। माता रानी दुर्गा मंदिर रघुनाथ आश्रम कितानगला से राजेपुर सरायमेदा मार्ग बनने पर जहानगंज मार्ग से लोग भूड़नगला रेलवे क्रासिंग होते हुए कानपुर मार्ग पर आ सकेंगे। तीर्थनगरी श्रंगीरामपुर तक दूरी घट जाएगी। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सभी काम पूरे हो जाने पर जहां आवागमन सुलभ होगा, वहीं विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed