फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RPF Inspector gets Railway Minister Bravery Medal

आरपीएफ इंस्पेक्टर को मिलेगा रेलमंत्री वीरता पदक

Fri, 09 Oct 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
RPF Inspector gets Railway Minister Bravery Medal
इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
आरपीएफ इंस्पेक्टर को रेलमंत्री वीरता पदक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में जान जोखिम में डालकर बदमाश को दबोचने वाले इंस्पेक्टर को रेल मंत्रालय ने रेलमंत्री वीरता पदक के लिए चयनित किया है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने के तैनात इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार अगस्त-2018 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तैनात थे। बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर में लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ीं, तो टीम को लगाया गया।
विज्ञापन

एक दिन ट्रेन में बैठे थे, तो रात करीब साढ़े नौ बजे पास के ही डिब्बे में लूटपाट की सूचना मिली। इस पर वे पहुंच गए। उन्हें देखते ही बदमाश ट्रेन से कूद गए। रात बदमाशों के साथ ही इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने भी छलांग लगा दी। बारिश होने से पटरी के चारों ओर जलभराव था। बदमाश पानी में भागे, तो दौड़ाकर एक को दबोच लिया। इस पर साथी बदमाशों ने पत्थरबाजी कर दी। इसमें कई यात्री और इंस्पेक्टर भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीरता के लिए रेल मंत्रालय ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र का नाम रेलमंत्री वीरता पदक के लिए चयनित किया है। आठ अक्तूबर को रेल मंत्रालय से जारी पत्र शुक्रवार को यहां पहुंचा, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इसमें एक लाख रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। साथी स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके बाद जब तक रहे, उस क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाएं नहीं हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed