{"_id":"9009f15c3c69e2c72681ec39b0d7042e","slug":"royal-kannauj-in-the-semifinals-beating-gorakhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर को हराकर रायल कन्नौज सेमीफाइनल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर को हराकर रायल कन्नौज सेमीफाइनल में
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डा. रामनोहर लोहिया स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे
विज्ञापन
क्वाटर फाइनल में रायल कन्नौज की टीम ने गोरखपुर इलेवन को 51 रनों से
हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर कन्नौज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। कन्नौज की टीम के देरी से आने के कारण कमेटी ने टीम के कोटे से एक ओवर कम कर दिया। रायल कन्नौज की टीम ने निर्धारित 19 ओवरों में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।
रायल की ओर से आनंद मिश्रा ने 27, ओसामा ने 33, विवेक ने 24 और मिथुन ने 21 रनों का योगदान किया। गोरखपुर के गेंदबाज अमन राजपूत और विकास ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 18 ओवरों में ही 95 रन बनाकर आउट हो गई।
रायल क्लब के अन्नू को 13 रन बनाने और 3 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग प्रबल पाठक और रफीकुल अंसारी ने की। स्कोरिंग पारुल ने और कमेंट्री योगेश शुक्ला और विक्रांत द्विवेदी ने की। टूर्नामेंट संयोजक यूसुफ अली ने बताया कि गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच रायल कन्नौज और मैनपुरी की टीमों के बीच होगा।