फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery of three lakhs from Saraf father-son

तमंचा सटाकर सराफ पिता-पुत्र से तीन लाख की लूट

Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Robbery of three lakhs from Saraf father-son
राजेपुर। दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ पिता-पुत्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख के जेवर और नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश ने तमंचे की बट मारकर सराफ को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले शुरू किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति निवासी सुरेश चंद्र वर्मा उर्फ सत्तन वर्मा की राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर के बाजार में सुमित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम सुरेश चंद्र वर्मा अपने बेटे सुमित के साथ दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

दुकान से गिरवी गांठ के जेवर व नकदी थैले में थी। गांव पट्टी गदनपुर में एक स्कूल के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने सराफ को तमंचा दिखाकर रोक लिया। दो बदमाशों ने सराफ व उसके पुत्र के सीने पर तमंचे लगा दिए और हाथ से जेवर व नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर सुरेश के सिर पर तमंचे का बट मार दी, इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश सुरेश की बाइक की चाबी छीनकर चाचूपुर की ओर भाग गए। सराफ सुरेश चंद्र वर्मा ने पुलिस को मोबाइल से सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सराफ से जेवरात के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद पुलिस दुकान पर लेकर गई। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देेखे। सराफ ने बताया कि थैले में एक लाख रुपये व करीब दो लाख के जेवरात रखे थे।

पुलिस का कहना है कि सराफ के थैले में एक सोने की चेन, तीन अंगूठी व चांदी के जेवर थे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि सराफ से लूट के मामले में जांच की जा रही है। सराफ ने अभी लूटे गए माल के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed