फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robbery in two houses including teacher

दो घरों से दस लाख के जेवर व नगदी चोरी

Thu, 11 Mar 2021 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Robbery in two houses including teacher
अभयपुर गांव में शिक्षक समेत दो घरों के ताले तोड़कर चोर बुधवार रात को नगदी समेत दस लाख के जेवर ले गए। तीसरे घर में गृहस्वामी के शोर मचाने पर चोर भागे। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अभयपुर गांव के रिंकू यादव बुधवार रात मरीज को लेकर फर्रुखाबाद गए थे। पत्नी कमरे में और बाबा बाबा आंगन में सो रहे थे। रात में घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर दो बक्से उठा ले गए। सुबह खाली बक्सा घर के पीछे मिला।
विज्ञापन

चोर बक्से में रखे 19 हजार रुपये, सोने के कुंडल, तीन अंगूठी ले गए। चोरों ने प्राथमिक स्कूल घाटमपुर में सहायक अध्यापक और सेवानिवृत्त सैनिक राजीव कुमार के घर पर भी धावा बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शहर वाले घर पर गए थे। गांव में मां सो रही थी। मेन गेट और आलमारी के ताले तोड़कर चोर एक लाख 55 हजार रुपये, सोने की चेन, पांच अंगूठी, टाप्स, पायल ले गए। चोरों ने गांव के शिशुपाल उर्फ बाबा के मकान में पीछे से चढ़ने का प्रयास किया।
खट-पट होने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। सुबह रिंकू और राजीव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को रिंकू के घर के पीछे खाली बक्से पड़े मिले। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।

शिक्षक राजीव की बहन की गुरुवार को रुकाई का कार्यक्रम था। इसके लिए ही राजीव ने जेवर व नगदी घर में एकत्र करके रखी थी। वह बुधवार को फर्रुखाबाद में कपड़े के अलावा फल आदि खरीदने के लिए आया था। जेवर व नगदी चोरी हो जाने से राजीव उसके परिवार के लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed