फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   robbed a young man who was coming to give blood to a sick wife

बीमार पत्नी को ब्लड देने आ रहे युवक को लूटा

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
robbed a young man who was coming to give blood to a sick wife
बीमार पत्नी को खून देने आ रहे युवक को लूटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बीमार पत्नी को खून देने आ रहे युवक को जहरखुरान गिरोह ने शिकार बना लिया। खोजबीन करते पहुंचे परिजनों को रोडवेज बस स्टैंड पर वह बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए।
कायमगंज के गांव सुभानपुर निवासी सिराजुद्दीन (27) दिल्ली में काम करता है। बीते दिन उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई, तो परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने खून की जरूरत बताई, तो ब्लड बैंक में उसके ग्रुप का खून नहीं मिला।
विज्ञापन

सिराजुद्दीन का ब्लड ग्रुप समान होने से परिजनों ने उसे दिल्ली से अस्पताल बुलाया था। भाई दिलशाद ने बताया कि सिराजुद्दीन से रात 12 बजे तक बात हुई। वह रास्ते में था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन सुबह से कई बार बस स्टैंड गए, मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे दिलशाद फिर पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में बरामदे में पड़ा मिला। भाई ने बताया कि उसके पास मोबाइल, नगदी, कपड़े कुछ भी नहीं हैं। वह अस्पताल लेकर चले गए। पीआरडी जवान ने बताया कि सुबह 10 बजे युवक पेड़ के नीचे लेटा था। उसे कुछ होश आ रहा था। नाम, पता पूछने पर नहीं बता सका। इसके बाद उसे पंखे के नीचे लिटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed