फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways stopped working due to repair of Ganga bridge

Farrukhabad News: गंगा पुल की मरम्मत के चलते थमे रोडवेज के पहिए

Thu, 04 Sep 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways stopped working due to repair of Ganga bridge
फोटो-16, पांचाल घाट पुल से सिपाहियों के सामने गुजरते ट्रक व अन्य वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-17, गंगा पुल से पैदल सामान लेकर जाते यात्री। संवाद
फोटो-18, टेंपो पर पीछे लटककर यात्रा करते यात्री। संवाद
- बसें न मिलने से पैदल पुल पार कर डग्गामार वाहनों से 15 किलोमीटर सफर तय कर रहे यात्री
- बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जनपदों के लिए जाने वाले यात्री भटक रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल की मरम्मत का काम चलने से पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। अब रोडवेज की बसों को भी दूसरे रूट से निकालने का फरमान जारी कर दिया। इससे बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई आदि जनपदों के लिए जाने वाले यात्री भटक रहे हैं। यात्रियों को 15 किलोमीटर दूर बसें मिलने की बात कही जा रही है। इससे यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं दिन में ट्रक और अन्य बड़े वाहनों को गंगा पुल से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
पांचाल घाट गंगा पुल की मरम्मत का काम एनएचएआई की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान सुबह सात से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगाई गई है। अब गणेश मूर्ति विसर्जन को देखते हुए रोडवेज के पहिए भी रोक दिए गए। सात सितंबर तक रोडवेज बसों का पुल से आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

बसें कमालगंज से कन्नौज से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन यात्री हाथ में बैग लेकर पुल को पैदल ही पार करते दिखे। बरेली जा रहे जीशान ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे हैं। जाम लगने से घंटों बस शहर की ओर ही घंटों खड़ी रहती है। इसलिए पैदल ही पुल पार कर बस को जल्दी पकड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आकर पता लगा कि बस 15 किलोमीटर दूर हुल्लापुर चौराहा से पहले नहीं मिलेगी। इस कारण टेंपो आदि में बैठकर सफर करना पड़ेगा। यही हाल जलालाबाद जा रहे रमेश और उनके परिवार का था। कुछ ही देर बाद शहर की ओर से ट्रैफिक शुरू किया गया। ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे जिम्मेदारों के देखते-देखते दो ट्रक और सीएनजी लेने जा रहा मिनी ट्रक पुल से गुजरा। तीन बैरियर पार करने के बाद भी इन बड़े वाहनों को किसी ने भी नहीं रोका। यात्रियों की परेशानी से किसी भी जिम्मेदार हो लेना-देना नहीं है।
टीएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि बसों के मार्ग परिवर्तन की सूचना बस अड्डे पर है। वहां से यात्रियों को बस में बैठाकर बदले रूट से ले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed