{"_id":"6aa2fe9395b9b5ccc9049027","slug":"roadways-employee-jailed-for-attack-on-je-search-on-for-other-accused-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148272-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेई पर हमले में रोडवेज कर्मी जेल गया, अन्य आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेई पर हमले में रोडवेज कर्मी जेल गया, अन्य आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान अवर अभियंता पर हमला कर पीटने के आरोपी रोडवेज कर्मी काे पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके पुत्र व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
खंड कार्यालय भोलेपुर के निकट लोको रोड स्थित रोडवेज कर्मी सुभाष चंद्र अहिरवार के घर सात सितंबर को विभागीय टीम ने बिजली चेकिंग की। बिजली चोरी पकड़े जाने पर रोडवेज कर्मी, उसके पुत्र व परिजन ने अवर अभियंता मुख्तार हुसैन पर हमलाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में जेई व एसडीओ अजय कुमार ने रोडवेज कर्मी, उसके पुत्र रजत अहिरवार व चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने लोहिया अस्पताल से रोडवेज कर्मी सुभाष चंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया था। फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सुभाषचंद्र अहिरवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
बिना पुलिस फोर्स के लापरवाही से की गई बिजली चेकिंग
शिकायतकर्ता ने बिजली चेकिंग विजिलेंस टीम से कराने के लिए पहले ही सचेत किया था। शिकायत में विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी बिना पुलिस फोर्स के बिजली चेकिंग करने पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि जेई से मारपीट की घटना में भी विभागीय टीम में शामिल एक व्यक्ति का रोडवेज कर्मी से गहरा मेलजोल था। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में 1.24 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा चुका है। शुक्रवार को कनेक्शन काटा जाएगा।