फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Roadways bus collision of rice machine , nine injured

रोडवेज बस की धान मशीन से टक्कर, नौ घायल

Sat, 05 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision of rice machine , nine injured

विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव उजरामई से  शाहजहांपुर जा रही धान मशीन और बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस की भिड़ंत में रोडवेज बस सवार नौ यात्री घायल हो गए। दोनों गाड़ियों के चालक मौका पाकर फरार हो गए। बस के यात्रियों ने गंभीर  घायल देवर भाभी को दूसरे वाहन से लोहिया अस्पताल भेजा।

 अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की एक आंख को डाक्टर ने खराब घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अन्य घायलोें को दूसरी रोडवेज बस से फर्रुखाबाद भेजा गया। इटावा बरेली हाइवे पर जाम लगने की स्थिति पर दुघर्टनाग्रस्त रोडवेज बस को पुलिसकर्मियों  ने सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन


शनिवार को धान काटने की मशीन शाहजहांपुर जा रही थी। गांव उजरामऊ के पास इटावा बरेली हाइवे पर धान काटने की मशीन के पिछला  पहिये  का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद  अगले पहिये का टायर भी फटने से बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस की एक साइड से भिड़ गई। इससे बस में खिड़की की ओर बैठे करीब नौ यात्री घायल हो गए। इसमें शहर कोतवाली के मोहल्ला गनेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी हिना और इनका देवर फिरोज गंभीर घायल हो गया। बस और धान काटने की मशीन के चालक मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बस परिचालक ओमकार सिंह ने मानवता दिखाते हुए घायलों को बस से नीचे उतारा और गंभीर घायल देवर भाभी को टेंपो पर बैठाकर लोहिया अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। देवर भाभी के अलावा कानपुर निवासी वीके निगम, श्यामनगर कानपुर निवासी संदीप शुक्ला, फर्रुखाबाद बढ़पुर निवासी सर्वेश कुमार, शमसाबाद के पसियापुर निवासी धर्मेंद्र, कन्हैया लाल, बरेली निवासी हरिकिशोर और सिरौली निवासी श्यामू गुप्ता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजेपुर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 इन्होंने घायलोें को दूसरी रोडवेज बस पर बैठाकर अस्पताल भेजा। यात्रियों को भी दूसरी बसों पर बैठाया। हादसा होने के कारण हाइवे पर जाम लगने के कारण एक सिपाही ने दुघर्टनाग्रस्त बस को सड़क किनारे किया। लोहिया अस्पताल के डाक्टर प्रदीप ने बताया कि हिना की सड़क हादसे में एक आंख खराब हो गई है।  देवर फिरोज ने बताया कि भाभी हिना का बरेली में मायका है। वह  भाभी को बुलाने गया था।


वोट डालने आ रहे थे दो युवक
इटावा बरेली हाइवे पर सड़क हादसे मेें घायल हुए धर्मेंद्र व कन्हैया शमसाबाद इलाके के पसियापुर निवासी हैं। यह पंजाब में नौकरी करते हैं। प्रधानी चुनाव में वोट डालने के लिए प्रधान ने  दोनों को बुलाया था। इस कारण दोनों युवक वोट डालने के लिए गांव आ रहे थे। यह सड़क हादसे में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed