फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   road

ढुइयां की हालत बदतर, सड़कों में सिर्फ गड्ढे

Thu, 17 Oct 2019 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
road
शहर के ढुइयां मोहल्ले की सड़क के गड्ढे में भरा पानी। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
गांव के लोग शहरों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उन्हें अच्छी सड़कों, हर वक्त बिजली, शुद्ध जल, साफ-सफाई आदि का रोजाना ही सपना होता है। पर सच क्या है, इसकी तस्वीर शहर के मोहल्ला ढुइयां में देखने को मिल जाएगी।
विज्ञापन

शहर के चिलसरा रोड से गुदड़ी जाने वाले मार्ग की बीच में बस्ती का नाम है ढुइयां मोहल्ला। पालिका दफ्तर की दूरी यहां बमुश्किल 500 मीटर है। मोहल्ला का मुख्यमार्ग पांच-छह साल पहले बनाया गया था।
विज्ञापन

लेकिन घटिया इंटरलॉकिंग ईंट के चलते एक भी स्थान पर साबुत नहीं है। अमृत योजना के तहत जल निगम ने पानी की पाइप लाइन बिछाई, तो खुदाई के बाद तोड़ी गई सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हालात ऐसे हैं कि पूरे मार्ग पर वाहनों का निकलना तक दूभर है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा रहता है। लिहाजा हालात बदतर हो चुके हैं। मोहल्ले वाले परेशान होकर पालिका को ही कोस रहे हैं।
मोहल्ले के सदानंद कहते हैं कि हालात सामने हैं। पूरे रास्ते में कहीं भी बिना गड्ढे की रोड नहीं है। यही नहीं गड्ढों में पानी भरे होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
बाइक मिस्त्री सुमित बताते हैं कि वह सोशल मीडिया पर यहां के हालात कई बार शेयर कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हम युवाओं को बाइकें चलाने में खासी दिक्कत है।

मोहल्ले के शहजादे कहते हैं कि चुनाव में सिर्फ नेता वायदे करते हैं। वोट लेने के बाद उन्हें हम लोगों की दिक्कतें नहीं दिखाई देतीं। इस रोड के हालात कौन नहीं जानता। गलियों के तो और भी ज्यादा बुरे हाल हैं।
कुछ रोड काफी खराब हैं। प्रस्ताव बनवाए गए हैं। जब काम शुरू होगा, तो समस्या खत्म हो जाएगी। रश्मि भारती, ईओ नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed