{"_id":"f3941418d99fe1b20b6858bec5d8d979","slug":"rickshaw-drivers-uproar-in-the-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालकों ने स्टेडियम में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालकों ने स्टेडियम में किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित रिक्शा दौड़ में
विज्ञापन
शामिल होने आए रिक्शा चालकों ने विजयी प्रतिभागियों के साथ सभी
प्रतिभागियों को पुरस्कार देने की मांग की। आयोजन समिति द्वारा सभी को
पुरस्कृत न करने की बात पर मामला बिगड़ गया। रिक्शा चालकों ने मैदान पर ही
जमकर हंगामा काटा। मान मनौवल के बाद प्रतियोगिता शुरू हो चुकी।
स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में फर्रुखाबाद महोत्सव की ओर से रिक्शा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए करीब 42 रिक्शा चालक मैदान पर आए। दौड़ के शुरू होने से पहले ही रिक्शा चालक ने सभी को पुरस्कृत करने की मांग की। आयोजकों द्वारा सभी को पुरस्कार न दिए जाने की बात पर रिक्शा चालक भड़क गए। इन्होंने आयोजन समिति मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इनका कहना था कि जनपद के नाम से हो रहे महोत्सव में रिक्शा चालकों को मात्र 100 पचास रुपए के कंबल ही बांटे जा रहे हैं। वह भी सभी प्रतिभागियों को नहीं। इस बाबत रिक्शा चालकों ने आपस में गुफ्तगू के बाद आयोजकों के समक्ष जमकर नारेबाजी की।
स्पोर्टस स्टेडियम में तैनात उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र ने मामले को बिगड़ता देख उनको समझाने का प्रयास किया। मामला बनता न देख वह भी मौके से खिसक लिए। रिक्शा चालकों को मुखर होता देख आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकिशन राजपूत ने रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया कि बुधवार को केवल 10 लोगों को ही कंबल दिए जाएंगे।
शेष लोगों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद प्रतियोगिता की शुरूआत हो सकी। प्रतियोगिता में सुरजीत प्रथम, अजीत द्वितीय एवं राजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।