फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   RI suppressed big mess

कई वर्षों से बकाया टैक्स को आरटीओ कानपुर ने दिए वसूलने के आदेश

Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
RI suppressed big mess
एआरटीओ को निर्देश देते आरटीओ संजय सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
बड़ी गड़बड़ी दबा गए आरआई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पिछले महीने एआरटीओ कार्यालय में एक ट्रांसपोर्टर ने फर्जी चेचिस नंबर से चार ट्रकों की फिटनेश कराने की कोशिश की थी। आरआई ने धोखाधड़ी पकड़ तो ली लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं कराया। मंगलवार को निरीक्षण करने आए आरटीओ प्रशासन को अपनी वाहवाही में खुद आरआई ने वाक्या बताया। लापरवाही पर आरटीओ ने नाराजगी जताई और मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। बुधवार को ट्रांसपोर्टर के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
आरटीओ प्रशासन संजय सिंह मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आरआई जीवन कुमार ने उन्हें बताया कि पिछले महीने एक ट्रांसपोर्टर के चार ट्रक फिटनेस के लिए लाया था। सभी ट्रकों में चेचिस नंबर वेल्डिंग करके चिपकाए गए थे। चेचिस नंबर दूसरे ट्रकों के थे।
विज्ञापन

इससे फिटनेस निरस्त कर दी गई थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था। वाहवाही लूटने में वाक्या आरटीओ को बताने में आरआई फंस गए। लापरवाही पर आरटीओ ने नाराजगी जताई और मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। एआरटीओ कांति भूषण पांडेय ने बताया कि ट्रांसपोर्टर पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए बुधवार को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जमा कराएं बकाया टैक्स
वाहनों पर करीब 1.10 करोड़ वाहन टैक्स बकाया है। आरटीओ ने बकाया टैक्स मार्च खत्म होने से वसूलने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता निस्तारित करने के लिए कहा। आरटीओ ने बताया की शिकायत निस्तारण में पिछले माह कानपुर जोन तीसरे व फर्रुखाबाद जिला छठवें स्थान पर रहा था।
मानव संपदा पर विभागीय कर्मचारियों का डाटा अपलोड न होने पर एआरटीओ से जानकारी ली। एआरटीओ ने बताया कि एक सिपाही ने जनपद में स्थानांतरण के बाद आमद नहीं कराई है। इससे कॉलम अधूरा दिख रहा है। आरटीओ ने मुख्यालय पत्र भेजने के निर्देश दिए।
इटावा से दो बसों की जारी कर दी गई फिटनेस
कन्नौज में हुए हादसे में स्लीपर बस में सवार दस से अधिक लोगों की मौत के बाद शासन ने निर्धारित लंबाई से अधिक की बसों को फिटनेश प्रमाणपत्र न देने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद इटावा जिले के एआरटीओ कार्यालय से अधिक लंबाई के बावजूद दो स्लीपर बसों को फिट बताया गया। इनके प्रमाणपत्र जनवरी में जारी किए गए हैं। दोनों बसें फर्रुखाबाद एआरटीओ कार्यालय में पंजीयन के लिए आई थीं। आरटीओ ने दोनों बसों की फाइलें इटावा एआरटीओ कार्यालय में भेजने के आदेश दिए हैं।

चहारदीवार के लिए मांगा पचास लाख
एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने आरटीओ को बताया कि मोहम्मदाबाद मंडी रोड पर ट्रैक के लिए भूमि चिह्नित की गई है। चहारदीवार के निर्माण के लिए पचास लाख रुपये की जरूरत है। वहां चालान किए गए वाहन खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed